गृह || साइट मैप || हमसे संपर्क करें  




 



भारत में राष्ट्रीय कल्याण की समस्याओं पर इसके व्यावहारिक अनुप्रयोग सहित वैज्ञानिक ज्ञान का संवर्धन।
   
वैज्ञानिक अकादमियों, सभाओं, संस्थाओं, सरकार के वैज्ञानिक विभागों और सेवाओं के बीच समन्वय।
   
भारत में वैज्ञानिकों के हितों के संवर्धन तथा रक्षा के लिए और देश में किए गए वैज्ञानिक काम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने के लिए प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों के एक निकाय के रुप में काम करना।
   
राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय महत्त्व के वैज्ञानिक काम को हाथ में लेने के लिए, जो अकादमी को जनता द्वारा या सरकार द्वारा करने को कहा जाए, विधिवत् गठित राष्ट्रीय समितियों के माध्यम से काम करना जिनमें अन्य विद्वत् अकादमियों और संस्थाओं को भी सहयोजित किया जा सकता है।
   
ऐसी कार्यवाहियाँ, जरनल, संस्मरण तथा अन्य रचनाएँ प्रकाशित करना जो वांछनीय समझी जाएँ।
   
विज्ञान और मानविकी के बीच सम्पर्क को बढ़ाना और बनाए रखना।
   
विज्ञान के संवर्धन के लिए निधियाँ तथा स्थायी निधियाँ जुटाना और उनका प्रबंध करना।
   
ऐसे अन्य सभी काम करना जो अकादमी के उपर्युक्त उद्देश्यों को पूरा करने के लिए आवश्यक हों या उसमें सहायता करें।


वापस


 

       इतिहास | महत्वपूर्ण पड़ाव | उद्देश्य | समितियाँ | स्थानीय चैप्टर | नियम | विनियम | वर्तमान अध्येतागण- राष्ट्रीय | वर्तमान अध्येतागण- विदेशी | निर्वाचित भारतीय अध्येतागण | निर्वाचित विदेशी अध्येतागण | मृतक भारतीय अध्येतागण | मृतक विदेशी अध्येतागण | नामांकन फार्म | परिषद |
©वेबसाइट डिजाइन और विकसित: भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान संस्थान : सूचना विज्ञान